WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

KV Yol Cantt Kangra Recruitment 2023 Walk In Interview

Share Posts on

Rate this post

KV Yol Cantt Kangra Recruitment 2023 केंद्रीय विद्यालय योल छावनी में सत्र 2022-23 के लिए Teaching, Non-Teaching Various Staff Walk In Interview पूर्णतयः अंशकालीन / अवकाश कालीन रिक्तियों के लिए अनुबंध के आधार पर कार्य करने हेतु सभी विषयों के शिक्षकों एवं अन्य पदों का पैनल तैयार करने के लिए केंद्रीय विद्यालय योल छावनी परिसर में नियमानुसार प्रवेश साक्षात्कार होंगे | योग्य उम्मीदवार जो निम्नलिखित अहर्ताओं को पूरा करते हैं वे मूल अंक तालिकार्यों एवं प्रमाण पत्रों तथा इनका एक छायाप्रति सेट तथा एक पासपोर्ट आकार छायाचित्र सहित प्रवेश साक्षात्कार में निम्नलिखित तिथियों में उपस्थित हो सकते हैं 

KV Yol Cantt Kangra Teaching, Non-Teaching Various Staff Recruitment 2023 Walk In Interview

अनुबंध शिक्षकों / अंशकालीन रिक्तियां हेतु साक्षात्कार सूचना (Walk In Interview)

प्रवेश साक्षात्कार हेतु पंजीकरण विद्यालय कार्यालय में निम्नलिखित समय में होंगे |

प्रातकालीन सत्र 9:00 बजे से 10:00 बजे तक 

अपराहन 12:30 बजे से 1:30 बजे तक

(1). पद एवं विषय: प्राथमिक शिक्षक

न्यूनतम योग्यता: 

न्यूनतम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी / इन्टरमिडिएट उत्तीर्ण जे.बी.टी. / बी.एल.ई.डी. / डी. एल.ई.डी. / समकक्ष के साथ सी.टी.इ.टी. उतीर्ण ।

स्नातक एवं स्नातकोत्तर बी. एड. के साथ भी पात्र हैं परन्तु वरीयता उपरोक्त अहर्ता वालों को दी जाएगी ।

साक्षात्कार की तिथि और समय: 

14-03-2022 प्रातकालीन सत्र

प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |

(2). पद एवं विषय: स्नातकोत्तर शिक्षक ( हिन्दी, अंग्रेजी, गणित)

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक

(हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत)

जर्मन भाषा शिक्षक

न्यूनतम योग्यता: 

सम्बन्धित विषय में 50% अंकों सहित मास्टर डिग्री एवं बी.एड | सम्बन्धित विषय में स्नातक डिग्री 50% अंकों सहित एवं सी.टी.इ.टी. उत्तीर्ण

जर्मन भाषा में छ माह का डिप्लोमा ।

साक्षात्कार की तिथि और समय: 

15-03-2022 प्रातकालीन सत्र

प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

(3). पद एवं विषय: स्नातकोत्तर शिक्षक

स्नातकोत्तर शिक्षक (भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, वाणिज्य राजनीति विज्ञान, भूगोल)

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विज्ञान, सामाजिक विज्ञान)

न्यूनतम योग्यता: 

सम्बन्धित विषय में 50% अंकों सहित मास्टर डिग्री एवं बी. एड

विज्ञान स्नातक शिक्षक हेतु रसायन, वनस्पति, जंतु/ जीव विज्ञानं विषयों सहित स्नातक डिग्री ( 50% अंकों सहित) एवं बी.एड. एवं सी.टी.इ.टी. उत्तीर्ण ।

सामाजिक विज्ञान स्नातक शिक्षक हेतु स्नातक में इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र एवं अर्थशास्त्र विषयों में से किन्ही दो विषयों का होना आवश्यक है जिनमे से एक इतिहास अथवा भूगोल हो ।

साक्षात्कार की तिथि और समय: 

16-03-2022 प्रातकालीन सत्र

प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |

(4). पद एवं विषय: चिकित्सक (दिन में केवल दो घंटे)

न्यूनतम योग्यता: न्यूनतम एम.बी.बी.एस. तथा एम.सी.आई. से पंजीकृती |

साक्षात्कार की तिथि और समय: 17-03-2022 प्रातकालीन सत्र प्रातः 10:30 बजे से

(5). पद एवं विषय: नर्स ( दिन में सात घंटे )

न्यूनतम योग्यता: नर्सिंग में डिग्री / जी.एन.एम. डिप्लोमा |

साक्षात्कार की तिथि और समय: 17-03-2022 (प्रातकालीन सत्र)

(6). पद एवं विषय: संगीत / नृत्य विशेषज्ञ, कला एवं शिल्प आदि

न्यूनतम योग्यता: सम्बंधित शिक्षा में स्नातक / स्नातकोत्तर डिग्री तथा राज्य / राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता ।

साक्षात्कार की तिथि और समय: 17-03-2022 (प्रातकालीन सत्र)

(7). पद एवं विषय: परामर्शदाता / Counsellor

न्यूनतम योग्यता: मनोविज्ञान विषय में स्नातक / स्नातकोतर तथा गाइडस एवं परामश वर्ष का डिप्लोमा । विद्यालय स्तर पर करिअर / एजुकेशनल परामर्श में एक वर्ष का अनुभव

साक्षात्कार की तिथि और समय: 17-03-2022 प्रातः

(8). पद एवं विषय: स्नातकोत्तर शिक्षक कंप्यूटर साइंस

न्यूनतम योग्यता: बी.ई. / बी.टेक. / एम.सी.ए. / एम.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) एम.एस.सी. (इलेक्ट्रॉनिक्स विद कंप्यूटर साइंस) स्नातक एवं स्नातकोत्तर में गणित विषय के साथ पी.जी.डी.सी.ए. एवं किसी भी विषय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के साथ डी.ओ.ई.ए.सी.सी से “A” Level उतीर्ण |

Computer Instructor: कम्प्यूटर अनुदेशक/: किसी भी विषय में स्नातक की उपाधि के साथ डी ओ ई ए सी सी से A LEVEL उत्तीर्ण अथवा समकक्ष उपाधि

Data Entry Operator/STCT : एंट्री ऑपरेटर: किसी भी विषय में स्नातक की उपाधि / स्ट्रीम में कक्षा XII उत्तीर्ण के साथ MS- OFFICE का कार्यसाधक ज्ञान एवं अंग्रेजी भाषा में न्यूनतम ३० शब्द प्रति मिनिट तथा हिंदी भाषा में २५ शब्द प्रति मिनट की टंकण गति कंप्यूटर कीबोर्ड पर ।

साक्षात्कार की तिथि और समय: 17-03-2022 प्रातः 10:30 बजे दक्षता परीक्षा,

(यदि उमीदवारों की संख्या 20 से अधिक हुई)

KV Yol Cantt Kangra Recruitment 2023 Walk In Interview

(9). पद एवं विषय: खेलकूद प्रशिक्षक / योग शिक्षक

न्यूनतम योग्यता: शारीरिक शिक्षा में स्नातक तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता योग शिक्षक के लिए स्नातक एवं एक वर्ष का योग प्रशिक्षण डिप्लोमा ।

साक्षात्कार की तिथि और समय: 17-03-2022

नोट :- 1. साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा भत्ता / दैनिक भता देय नहीं है । 

2. द्विभाषीय (हिन्दी एवं अंग्रेजी) दक्षता वाले अभियथियो को वरीयता दी जाएगी (कंप्यूटर का कार्यकारी ज्ञान वांछित है। 

3. पारिश्रमिक केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमानुसार देय होगा।

4. सभी डिग्रीयां / डिप्लोमा और योग्यताएं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से जारी की गई हों 

5. अनुबंधित शिक्षकों को अस्थाई आधार पर अनुबंधित किया जाएगा जोकि के.वि.सं. में किसी भी तरह से स्थाई नियुक्ति का अधिकार नहीं रखता है |

6. यह प्रवेश साक्षात्कार शिक्षकों का पैनल तैयार करने के लिए आयोजित किया जा रहा है जोकि सत्र 2022-23 में आवश्यकता अनुसार अनुबंधित किया जायेंगे | किसी भी पद हेतु यदि 20 से अधिक उम्मीदवार होंगे तो उनकी 30 मिनट की दक्षता परीक्षा ली जाएगी एवं इस आधार पर चुने हुए उम्मीदवारों का की प्रवेश साक्षात्कार होगा |

नोट: आवश्यक जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट देखें 

Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram Group Join Now
NotificationClick Here

Share Posts on

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *